{"_id":"689cd35b8f3f6c8e9d003cf7","slug":"accused-arrested-for-stealing-goods-from-sanitary-store-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-138582-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेनेटरी स्टोर से सामान चोरी के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेनेटरी स्टोर से सामान चोरी के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
टोहाना। पुलिस ने सेनेटरी एंड टाइल्स स्टोर से सामान चोरी मामले में तिलक नगर निवासी समीम और सबीब अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सबीब अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि मुख्य आरोपी एकाउंटेंट समीम अंसारी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किए गए माल की बरामदगी, चोरी में प्रयुक्त साधनों और वारदात में शामिल अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त की जाएगी
-
पुलिस चौकी चंडीगढ़ रोड प्रभारी उपनिरीक्षक उमेद सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को शोभित जैन ने शिकायत दी कि समीम दुकान के लेन-देन और खरीद-फरोख्त की जिम्मेदारी संभालता था। आरोपी समीम ने बीते एक वर्ष में धीरे-धीरे लगभग 70 लाख रुपए मूल्य का सेनेटरी और टाइल्स का सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर सहायक उपनिरीक्षक मनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी समीम और उसके भाई सबीब अंसारी को काबू कर लिया।