{"_id":"69b44f7d477474dc9e0c28ba","slug":"accused-arrested-for-sexual-exploitation-and-blackmailing-on-the-pretext-of-marriage-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150089-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां। थाना पुलिस ने युवती को ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी बजरंग निवासी बोदीवाली को गिरफ्तार किया है। थाना भट्टूकलां प्रभारी उप-निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी के साथ उसकी जान-पहचान थी जो कि बाद में घनिष्ठता में बदल गई।
आरोप है कि बजरंग ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब पीड़िता ने बजरंग पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया।
इसके बाद जब पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य जगह करने की बात तो आरोपी बजरंग उसे पुरानी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत के पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद