{"_id":"67dc56443c6887ffa10721ae","slug":"accused-arrested-for-duping-7-youths-of-rs-130-crore-in-the-name-of-getting-them-government-jobs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-130985-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नेताओं से है पहचान, लगवा दूंगा सरकारी नौकरी, झांसे में लेकर ठगे 1.30 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नेताओं से है पहचान, लगवा दूंगा सरकारी नौकरी, झांसे में लेकर ठगे 1.30 करोड़
Thu, 20 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफत में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोपी मोहित। पुलिस विभाग
टोहाना। 7 युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 1.30 करोड़ रुपये ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव धनाश्री गांव के मोहित कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि इस बारे 8 दिसंबर 2024 को विशाल निवासी धारसूल कलां की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने जीजा नरेंद्र के पार्टनर मोहित, प्रवीन, सुखविंदर व उनके परिवार से मिला था।
इन लोगों ने कहा कि उस समय उनकी बड़े अधिकारियों, नेताओं व बिजनेसमैन लोगों से पहचान की बात कहते हुए कहा उन्होंने 200 लोगों को सरकारी नौकरी लगवा रखा है। विशाल के अनुसार उसने हरियाणा पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ था। इस पर आरोपियों ने उसे पुलिस में ज्वाइनिंग करवाने की बात कही। आरोपियों ने उसके रिश्ते में भाई बलविंदर को भी नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद उसने साढ़े 19 लाख रुपये मोहित, अनुज, सुखविंदर, विजय, सावित्री देवी, देवीलाल व प्रवीन सभी आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन
-
इन लोगों से लिए करोड़ों रुपये
धारसूल निवासी विशाल ने उसके बाद अपने जानकारों में शामिल धारसूल के ही अंकित, ढाणी भोजराज निवासी अमन व नरेश, कागदाना निवासी सुमन व कुलदीप सिंह, गांव पारता निवासी परीना रानी, गांव कलौदा कलां निवासी नवीन को भी सभी 7 आरोपियों से मिलवाया और सरकारी नौकरी लगवाने की बात की। आरोप है कि इन्होंने सरकारी नौकरी के नाम पर उनसे कुल 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये ले लिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाया और न ही पैसे लौटाए।
-
आरोपी के बैंक खाते में गए थे दो लाख रुपये
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की टीम से जांच अधिकारी इंद्र की टीम ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में दो लाख रुपये किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी के साथियों बारे पूछताछ की जाएगी तथा बाकी राशि बरामद की जाएगी।