फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for cheating businessman on pretext of online payment

Fatehabad News: ऑनलाइन पेमेंट के बहाने व्यापारी से धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू

Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating businessman on pretext of online payment
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने आनलाइन पेमेंट धोखाधड़ी करने के आरोपी सीताराम उर्फ गोलू निवासी गांव ढांड को गिरफ्तार कर उसके पास से 16,800 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि व्हाइट हाउस दुकान के संचालक विनोद मेहता ने शिकायत दी थी कि 8 नवंबर की शाम करीब 6:10 बजे एक ग्राहक उसके शोरूम पर आया और 16,975 रुपये कीमत के कपड़े खरीदे। आरोपी ने ऑनलाइन भुगतान का दिखावा करते हुए मोबाइल फोन की स्क्रीन दिखाई और वहां से चला गया।

बाद में व्यापारी ने खाते की जांच की तो उनमें कोई भुगतान प्राप्त नहीं होने के बारे में पता चला। शिकायतकर्ता ने शोरूम की सीसीटीवी फुटेज देखकर और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान सीताराम निवासी गांव ढांड के रूप में की।
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बस अड्डा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 16,800 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed