{"_id":"65c1231e6fef5232260fe5d2","slug":"accused-arrested-along-with-betting-trader-of-rs-10720-case-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-112235-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 10720 रुपये सट्टा खाईवाली सहित आरोपी काबू, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 10720 रुपये सट्टा खाईवाली सहित आरोपी काबू, केस दर्ज
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाली करने के आरोप में हजारों रुपये की राशि सहित काबू किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम के पास सूचना आई कि दमकोरा रोड निवासी मुकेश सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस ने एसआई जग्गा सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। एक बोगस ग्राहक बनाकर 100 रुपये का नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। पुलिस ने बोगस ग्राहक के इशारे के बाद मुकेश को काबू कर लिया तथा उसके कब्जे से 10720 रुपये बरामद किए।
सट्टा लगाने के आरोप में एक काबू
भट्टू कलां। भट्टू कलां थाना पुलिस ने 15100 रुपये सहित एक व्यक्ति को सरेआम सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टू कलां में विनोद सरेआम सट्टा लगाने का काम करता है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव भट्टू कलां में खेल स्टेडियम के पास छापेमारी कर 15100 रुपये की सट्टा राशि सहित उसे काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना भट्टू कलां में सट्टा खाइवाली के आरोप में केस दर्ज किया है।
तार चोरी का आरोपी काबू, केस दर्ज
टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित खेत से 50 फुट ट्यूबवेल की केबल तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कालवन निवासी कुलवंत को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा तार बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में गोविंदपुरा निवासी बलविंदर ने बताया था कि उसके भूना रोड स्थित खेत में ट्यूबवेल लगा हुआ है जिसकी तार उक्त आरोपी ने चोरी कर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करने के बाद आरोपी काबू कर लिया है।