{"_id":"6aa82cfc57890f12ed001208","slug":"accusation-of-threatening-the-sarpanchs-representative-by-claiming-to-be-the-adcs-brother-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-161109-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एडीसी का भाई बताकर सरपंच प्रतिनिधि को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एडीसी का भाई बताकर सरपंच प्रतिनिधि को धमकी देने का आरोप
Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में एडीसी को शिकायत देने के लिए पहुंचे सरपंच व उनके सहयोगी। संवाद
फतेहाबाद। रतिया खंड के अलीपुर बरोटा गांव में सरपंच प्रतिनिधि मुकेश ने एक ठेकेदार पर खुद को एडीसी (अतिरिक्त उपायुक्त) का भाई बताकर दबाव बनाने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने और सस्पेंड करवाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में रतिया खंड के कई गांवों के सरपंच एकजुट होकर एडीसी कार्यालय पहुंचे और एडीसी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सरोवा का कहना है कि एडीसी ने अपने स्तर पर जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मुकेश सरोवा ने बताया कि गांव के बस स्टैंड पर डी-प्लान के तहत इंटरलॉक और शेड का निर्माण चल रहा था। यह काम बीजेपी मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला की फर्म के नाम पर बताया गया है।
आरोप है कि फर्म की तरफ से भेजे गए ठेकेदार नीरज कुमार ने पंचायत को सूचना दिए बिना काम शुरू कर दिया। उनके अनुसार न तो अथॉरिटी लेटर दिखाया गया और न ही एस्टीमेट प्रस्तुत किया गया। आरोप है कि ठेकेदार ने मनमाने ढंग से करीब डेढ़ से दो फीट मिट्टी भरकर शेड के पिलर भी दबा दिए।
विज्ञापन
मुकेश के मुताबिक उन्होंने काम के संबंध में जानकारी और अनुमति मांगी तो ठेकेदार ने कथित तौर पर रौब दिखाते हुए खुद को एडीसी का भाई बताया। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान ठेकेदार ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने और सस्पेंड करवाने की धमकी दी।
इस घटना के बाद रतिया खंड के कई गांवों के सरपंचों ने एडीसी कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपी। मुकेश सरोवा का दावा है कि एडीसी अनुराग ढालिया ने स्पष्ट किया कि संबंधित ठेकेदार उनका भाई नहीं है। सरपंचों ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान सरपंच एसोसिएशन रतिया के प्रधान व गांव रत्ताखेड़ा से सरपंच अरविंद सिहाग, गांव भरपूर से सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कुमार, सरपंच प्यारा सिंह, पुरुषोत्तम सिंह सहित सरपंच मौजूद रहे।