फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accident in Fatehabad Jakhal: Jeep trolley collides with pole, one laborer killed, 11 injured

फतेहाबाद के जाखल में हादसा: जीप ट्राली खंभे से टकराई, एक मजदूर की मौत, 11 घायल

Thu, 27 Jul 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Jul 2023 12:18 PM IST
सार

सिरसा के डबवाली के गांव मौजगढ़ से धान की पनीरी लाने के लिए 11 मजदूरों को साथ लेकर जीप ट्राली में गया था। रात को वापस आते समय चंडीगढ़ रोड पर शराब ठेके के पास जीप ट्राली सड़क पर पशु आ जाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंभे से टकराते हुए दुकान में घुस गई।

विज्ञापन
Accident in Fatehabad Jakhal: Jeep trolley collides with pole, one laborer killed, 11 injured
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र से धान की पनीरी लेकर आ रहे मजदूरों की जीप ट्राली बुधवार देर रात को जाखल में खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि खेत मालिक व 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से पांच को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


पुलिस मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार जाखल निवासी किसान सतगुरु सिंह की बाढ़ का पानी खेतों में भरने से धान की फसल खराब हो गई थी। वह बुधवार को डबवाली के गांव मौजगढ़ से धान की पनीरी लाने के लिए 11 मजदूरों को साथ लेकर जीप ट्राली में गया था। रात को वापस आते समय चंडीगढ़ रोड पर शराब ठेके के पास जीप ट्राली सड़क पर पशु आ जाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंभे से टकराते हुए दुकान में घुस गई। इससे जीप ट्राली में सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


धान की पनीरी भी सड़क पर बिखर गई। घटना में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय मजदूर रोशनलाल की मौत हो गई जबकि 10 अन्य मजदूर व खेत मालिक सतगुरु सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को जाखल के सीएचसी केंद्र में लाया गया। जहां से पांच मजदूरों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि बाकी पांच का सीएचसी में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घायल की स्थिति सामान्य है। घायलों में रणजीत, सुंदर लाल, प्रदीप, रजनीश, राजेश, गोबिंद, यशपाल, रमाकांत, अरुण, सर्वेश व सतगुरु शामिल हैं। जाखल थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक मजदूर के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। परिजनों के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed