फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accident happened on Rakshabandhan festival in Fatehabad, young man went into pond to take out buffalo calf

रक्षाबंधन पर्व पर हुआ हादसा: भैंस का कटड़ा निकालने के लिए जोहड़ में उतरा युवक, दो बहनों के भाई की डूबने से मौत

Sat, 09 Aug 2025 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Aug 2025 02:02 PM IST
सार

जोहड़ में कटड़ा के चले जाने के बाद भैंस आवाज देने लगी। ये देखकर सुरेंद्र से रहा नहीं किया गया और जोहड़ के बीच में चला गया। किनारे के पास ही बैठे दो लोगों ने उसे ज्यादा अंदर जाने से मना भी किया, मगर वह नहीं माना।

विज्ञापन
Accident happened on Rakshabandhan festival in Fatehabad, young man went into pond to take out buffalo calf
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव भूथनकलां में शनिवार सुबह रक्षाबंधन के दिन गांव के जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक दो बहनों का भाई था। व्यक्ति भैंस के कटड़े को निकालने के लिए अंदर गया था और डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गांव के युवाओं ने बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जोहड़ व्यक्ति के घर के सामने ही बना हुआ है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और डायल 112 की गाड़ी लेकर भी कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक गांव भूथनकलां निवासी सुरेंद्र कुमार (42) का भूथन कलां में हसंगा रोड पर घर है। घर के सामने ही जोहड़ बना हुआ है। वह सुबह भैंसों को तालाब में नहलाने के लिए लेकर गया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर भैंस के कटड़े को निकालने के लिए जोहड़ में उतर गया।
विज्ञापन




लोगों ने रोका लेकिन भैंस के बार-बार आवाज देने पर उतर गया
जोहड़ में कटड़ा के चले जाने के बाद भैंस आवाज देने लगी। ये देखकर सुरेंद्र से रहा नहीं किया गया और जोहड़ के बीच में चला गया। किनारे के पास ही बैठे दो लोगों ने उसे ज्यादा अंदर जाने से मना भी किया, मगर वह नहीं माना। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक उसका हाथ ऊपर दिखा लेकिन बाद में दिखना बंद हो गया। ये देखकर तालाब किनारे बैठे दोनों लोगों ने शोर मचाया। इस पर आसपास से और ग्रामीण पहुंचे। करीब 15-20 ग्रामीणों ने जोहड़ में उतरकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। ढूंढने में कुछ देर लग गई। तब तक सुरेंद्र कुमार ने पानी में दम तोड़ दिया। डेढ़ घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बुआ आई हुई थी
सरपंच राजकुमार ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की दो बहनें भी हैं। मगर वह पहले आकर चली गई थी। अब रक्षाबंधन के दिन ही घर पर गांव चौबारा से उसकी बुआ रामप्यारी आई हुई थी। सुरेंद्र पर ही पूरे घर की जिम्मेदारी थी। भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। सुरेंद्र विवाहित था लेकिन फिलहाल बच्चे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed