फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accident exposes the dilapidated state of the bridge

Fatehabad News: हादसे ने खोली जर्जर पुल की पोल

Sat, 22 Aug 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Accident exposes the dilapidated state of the bridge
कुलां। नहर में कार। संवाद
कुलां/टोहाना। गांव इंदाछोई-कुलां मार्ग पर फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी पर बने पुल पर शुक्रवार रात को गुजर रही कार नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार इंदाछोई निवासी कमल घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को कार से निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

वहीं इस हादसे के बाद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण प्रकाश चंद, सतपाल सिंह और सतकरतार ने बताया कि पुल की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सुरक्षा दीवार भी टूट चुकी है। पुल पर रेलिंग और पर्याप्त संकेतक नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सत्यवान और राजपाल ने कहा कि पुल की हालत जल्द सुधारी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पुल का तत्काल निरीक्षण कराने और मरम्मत शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार और रेलिंग लगाने के साथ उचित संकेतक लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जमालपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से यह पुल फतेहाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य वैकल्पिक मार्ग बना हुआ था। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद आवाजाही प्रभावित हो गई है।
सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को लिखित शिकायत देकर मुद्दा उठाया था। इसके बाद जनवरी और मई में कई बार रिमाइंडर और ई-मेल भेजे गए। अगस्त के पहले सप्ताह में टोहाना के एसडीएम को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया।
5 जून की ग्राम सभा में पुल की जर्जर हालत के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया था। 14 अगस्त को एसडीएम को मांगपत्र सौंपा गया जिसे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
--------
कई बार भेजा जा चुका एस्टीमेट
सिंचाई विभाग के एसडीओ सुभाष वर्मा ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए करीब 60 से 70 लाख रुपये का एस्टीमेट पहले भी कई बार भेजा गया था। प्रशासनिक और बजट स्वीकृति नहीं मिलने से मामला लंबित रहा। अब फोटो और पूरी रिपोर्ट के साथ केस विशेष मामले के रूप में उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद टेंडर सहित आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए मिट्टी डालकर रास्ता बंद किया गया था लेकिन कुछ लोगों ने मिट्टी हटाकर रास्ता फिर खोल दिया।

----------
जर्जर पुल के निर्माण के लिए बराला से मिलेंगे ग्रामीण
हादसे के बाद शनिवार को गांव में सर्व समाज की बैठक हुई। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि रविवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मिलकर पुल के जल्द निर्माण की मांग रखी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed