{"_id":"68e7fc0125ff9554c90c0cb3","slug":"acb-caught-a-bank-manager-red-handed-accepting-a-bribe-of-15000-rupees-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141807-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसीबी ने 15 हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर रंगे हाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसीबी ने 15 हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर रंगे हाथ दबोचा
Thu, 09 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भूना। एसीबी टीम आरोपी शाखा प्रबंधक रामफल बिश्नोई को रिश्वत मामले में गिरफ्तार करके ले जाते हुए।
भूना । नाढोड़ी गांव के एक किसान से लोन पास करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में बैंक मैनेजर रामफल बिश्नोई को वीरवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के नेतृत्व में की गई।
नाढोड़ी के किसान कृष्ण कुमार ने अपने खेतों में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के लिए द फतेहाबाद जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक शाखा भूना में 6 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि किसान ने लोन से जुड़ीं औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं लेकिन बैंक मैनेजर फाइल में खामियां निकालता रहा। जब किसान ने बार-बार परेशान किए जाने का कारण पूछा तो बैंक मैनेजर ने 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। काफी मिन्नतों के बाद 35 हजार रुपए में बात तय हुई। किसान ने 20 हजार रुपये पहले दे दिए थे जबकि शेष 15 हजार रुपये लोन पास होने के बाद देने की बात हुई थी। लोन तो पास हो गया, लेकिन रकम जारी करने में बैंक मैनेजर टालमटोल करता रहा। किसान ने हिसार एसीबी में शिकायत की।
यूं दबोचा आरोपी
शिकायत की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को एसीबी टीम ने योजना के तहत किसान को 15 हजार रुपये देकर बैंक भेजा। किसान का बेटा भी उसके साथ था। जैसे ही किसान ने बैंक मैनेजर को रिश्वत की राशि सौंपी उसके बेटे ने बाहर आकर एसीबी टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद टीम ने तुरंत बैंक में दबिश देकर मैनेजर को काबू कर लिया। उसके पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। एसीबी टीम आरोपी को गिरफ्तार कर हिसार ले गई। एसीबी टीम इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक को 15 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की जाएगी।