फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ABVP's membership campaign started in Bhuna, target to make 3200 active members

Fatehabad News: भूना में एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुरू, 3200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

Wed, 30 Jul 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
ABVP's membership campaign started in Bhuna, target to make 3200 active members
भूना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हरियाणा में 1 अगस्त से विभिन्न चरणों में विद्यालयों और महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चला रही है। इसी क्रम में फतेहाबाद जिले में भी अभियान की शुरुआत हुई। एबीवीपी फतेहाबाद के जिला संयोजक कृष्ण वर्मा ने बताया कि जिले में इस अभियान के तहत 3200 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत के अवसर पर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलविंदर ढकरवाल व कृष्ण वर्मा ने कहा कि एबीवीपी न केवल छात्रों के हित में कार्य करती है, बल्कि देश और समाजहित के मुद्दों पर भी सक्रिय रहती है।
विज्ञापन

नगर सहमंत्री राघव खुराना ने बताया कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ना और उन्हें राष्ट्रहित व समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी लगातार युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक सुमित कुमार, एनएसएस संयोजक मोहम्मद कैफ, एसएफएस संयोजक रोहित बरड़ोदिया, नसीब, केशव, रिंकु, रोबिन, अजय, प्रदीप कुलड़िया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सबने अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed