फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Abortion medicine and kit supplier on 2 day remand

Fatehabad News: गर्भपात की दवा व किट सप्लाई करने वाला 2 दिन के रिमांड पर

Mon, 16 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Abortion medicine and kit supplier on 2 day remand
रतिया। इसी वर्ष 25 जून को गांव नंगल में करीब छह-सात महीने का भ्रूण पाए जाने के मामले में गर्भपात की दवाइयों की किट सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रतिया निवासी जगदीश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी पुराना बाजार में आरएमपी के तौर पर प्रैक्टिस करता है। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 25 जून को गांव में 6-7 महीने का भ्रूण मिला था। चिकित्सा जांच के बाद पता चला था कि यह लड़के का भ्रूण है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि यह भ्रूण नाबालिग लड़की के गर्भपात के बाद फेंका गया था। पुलिस जांच में नाबालिग लड़की से संबंध रखने वाला भी नाबालिग निकला। इसके चलते नाबालिग के परिजनों ने युवती का गर्भपात करवा दिया। मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती की माता और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां युवती की माता को जेल व नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गर्भपात की दवाई किट सप्लाई करने वाले का नाम भी उजागर किया था। उसी के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। अभी इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed