{"_id":"66ebd1227c1e39a7cf05872f","slug":"abhay-chautala-said-in-fatehabad-end-20-year-drought-i-will-take-village-forward-in-six-months-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: फतेहाबाद में अभय चौटाला बोले- 20 साल का सूखा खत्म कर दो, छह महीने में गांव को आगे बढ़ा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: फतेहाबाद में अभय चौटाला बोले- 20 साल का सूखा खत्म कर दो, छह महीने में गांव को आगे बढ़ा दूंगा
Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM IST
सार
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सिरसा की पांचों सीटें जीत रही हैं। बाकी 21 जिलों में एक-एक सीट भी जीत गए तो 25-26 सीटें आ जाएंगी। इसके बाद हमारे लिए राज बनाना कोई मुश्किल नहीं है। सारे मेरे खिलाफ इकट्ठे हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें लगता है कि यह कभी न कभी कांटा निकाल देगा।
विज्ञापन
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला
- फोटो : संवाद
विस्तार
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला वीरवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। गांव जांडवाला बागड़ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि आप लोगों को वनवास काटते हुए 20 साल हो गए। 20 वर्षों में कांग्रेस का राज सिर्फ रोहतक तक सीमित रहा। भाजपा के दस साल में भ्रष्टाचार रहा, कानून व्यवस्था ठप हो गई। महंगाई बढ़ गई। नौजवानों का रोजगार खत्म हो गया। नशा और अपराध बढ़ गया। लोग भाजपा की सरकार को बदलना चाह रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान नेताओं ने खूब फोटो खिंचवाए। मगर किसी और ने उनके लिए इस्तीफा दिया क्या। मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और किसानों के बीच जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
फतेहाबाद में कांग्रेस ने हमारे गद्दार को टिकट दी
अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी है कि एक-एक हलके में 50 कंडीडेट बना दिए। फतेहाबाद हलके में 19 कंडीडेट थे, उनमें से टिकट ऐसे को दे दी, जो हमारा गद्दार है। यह बलवान दौलतपुरिया किसी का नहीं है। कांग्रेस बात राज बनाने की कर रही है, लेकिन उसके पास कंडीडेट ही नहीं है। मेरे सामने भी ऐसे आदमी को टिकट दी है, जो खुद की गिनती भी आदमियों में नहीं करता। खुद को मुर्रा नस्ल का झोटा बताता है।
विज्ञापन
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सिरसा की पांचों सीटें जीत रही हैं। बाकी 21 जिलों में एक-एक सीट भी जीत गए तो 25-26 सीटें आ जाएंगी। इसके बाद हमारे लिए राज बनाना कोई मुश्किल नहीं है। सारे मेरे खिलाफ इकट्ठे हो जाते हैं, क्योंकि इन्हें लगता है कि यह कभी न कभी कांटा निकाल देगा। अब इनको लग रहा है कि भाजपा-कांग्रेस से कोई राज छीनेगा तो अभय सिंह छीनेगा।
विज्ञापन
हमने बंसीलाल से राज छीन लिया, ये तो हैं ही क्या। मैं अकेला ही भारी था, अगर 25-26 विधायक बन गए तो सत्ता में जरूर आएंगे। सरकार में कांग्रेस-भाजपा दोनों को शामिल नहीं करूंगा। भूपेंद्र हुड्डा दस साल मुख्यमंत्री रहे, तब 300 यूनिट बिजली फ्री क्यों नहीं दी। उस समय पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। लोगों से किए वादों को किसी ने पूरा किया तो चौधरी देवीलाल ने किया।