फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aarti stood first in essay and Avni in speech

Fatehabad News: निबंध में आरती और भाषण में अवनी रही प्रथम

Tue, 06 Jan 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Aarti stood first in essay and Avni in speech
भूना में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थीस्त्रोत ​शिक्षा विभाग
फतेहाबाद/भूना। जिला शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को मतदान, मतदाता सूचियों तथा चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में मंगलवार को कक्षा नौवीं से कक्षा बारहवीं के बच्चों की चार तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इसमें निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में 124 बच्चों तथा 17 अध्यापकों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी, भूना निर्मल सिहाग ने किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नकद राशि पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रमेश कुमार जिला गणित विशेषज्ञ ने बच्चों को प्रेरित करते हुए मतदान का महत्व बताया। पवन कुमार प्रवक्ता हिन्दी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक-एक वोट का बहुत ही महत्व होता है इसलिए कोई भी मतदाता मतदान से न छूटे। इन तीनों प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार पीजीटी गणित नांगल, कुसुम पीजीटी, सुमन रानी पीजीटी, विजय नागपाल पीजीटी, निर्मला पीजीटी तथा गीता रानी टीजीटी भूना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम
निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम : आरती, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाढोडी

द्वितीय : इशू, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना

तृतीय : प्रिया, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना

-

भाषण प्रतियोगिता

प्रथम : अवनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांडली

द्वितीय : अनमोल, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना

तृतीय : सानया, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना

-

पोस्टर मेकिंग

प्रथम : प्रिया, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना

द्वितीय : रवीना, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजलपुर

तृतीय : नीतू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लहरियां
-

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रथम : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नांगल

द्वितीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांडली कलां

तृतीय : राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed