{"_id":"68efda5081f3aa30100f489b","slug":"aarti-jaspreet-and-pooja-finished-first-in-the-road-safety-competition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-142143-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में आरती, जसप्रीत, पूजा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में आरती, जसप्रीत, पूजा प्रथम
Wed, 15 Oct 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
रतिया। शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा परीक्षा की प्रथम स्तर की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में आरती, जसप्रीत, पूजा ने प्रथम, मोनिका, सिमरनजीत कौर, निशा रानी ने द्वितीय और जसप्रीत, सरबजीत कौर, रिशिका ने तृतीय स्थान पाया।
प्राचार्य परमजीत संधा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन ही नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संदेश है। जन संपर्क अधिकारी प्रो. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात पुलिस विभाग और महाविद्यालय सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त संयोजन में किया गया। डाॅ. सज्जन कुमार ने जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।