फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aam Aadmi Party will take on Congress also on SYL issue: Dalal

एसवाईएल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस को भी ले बैठेगी : दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will take on Congress also on SYL issue: Dalal
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेपीदलाल, कैबिनेट मंत्री हरियाणा
टोहाना (फतेहाबाद)। आम आदमी पार्टी के नेता प्रदेश की जनता को एसवाईएल का एक भी बूंद पानी नहीं देना चाहते हैं। एसवाईएल के मुद्दे पर आप प्रदेश में कांग्रेस को भी ले बैठेगी और किसान इन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। यह बात हरियाणा के कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वे यहां एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान दलाल ने जननायक जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के सवाल पर कहा कि जेजेपी के साथ चुनाव के लिए गठबंधन नहीं हुआ था। उनके साथ सरकार चलाने के लिए गठबंधन हुआ था। चुनाव लड़ने का दोनों पार्टियों को अधिकार है इसलिए दोनों पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। जेजेपी के नेता हर बार 10 की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी को लेकर बयान देते थे। अब जेजेपी को सभी सीटों पर चुनाव लड़ना भी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा और जेजेपी के गठबंधन के टूटने को पर्दे के पीछे का गठबंधन बताने पर कहा कि बीरेंद्र सिंह अब कांग्रेस में जा चुके हैं, अब उन्हें सिर्फ कांग्रेस की ही बातें करनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी
जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस अपने जिलाध्यक्ष बनाने में भी सक्षम नहींं है। कांग्रेस कुछ परिवारों का गुट है। कांग्रेसी आपस में ही लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी हैं। जनता समझ चुकी है कि देश हित में मोदी सरकार की जरूरत है। प्रदेश में भाजपा इतिहास दोहराते हुए दस की दस लोकसभा सीट जीतने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed