{"_id":"5e5d38138ebc3ec9871b05ad","slug":"a-youth-returning-from-court-was-beaten-with-a-cricket-bat-condition-critical-attack-injured-fatehabad-fatehabad-news-rtk5450828193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से लौट रहे युवक को रोककर बैट से पीटा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से लौट रहे युवक को रोककर बैट से पीटा, हालत नाजुक
विज्ञापन
भूना रोड पर हमले के बाद घायल युवक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर सोमवार दोपहर को पुरानी रंजिश को लेकर आठ-दस युवकों ने एक युवक की क्रिकेट बैट से पिटाई कर दी। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन करीब 20 मिनट बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। देरी के कारण लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान गाड़ी में तीन-चार अन्य युवक भी थे, जो कि हमले के दौरान भागने में कामयाब रहे।
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए वाल्मीकि चौक निवासी साहिल के पिता संजय ने बताया कि उसका बेटा अपने साथियों के साथ कोर्ट में किसी काम से गया हुआ था। दोपहर को वह कोर्ट से लौट रहा था। जब भूना रोड पर पहुंचा तो स्वामी नगर, अशोक नगर और मातूराम कॉलोनी के रहने वाले 8 से 10 युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवाकर शीशे तोड़ दिए। इस दौरान गाड़ी में सवार अन्य युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद हमलावरों ने साहिल को क्रिकेट बैट से पीटा और फरार हो गए।
दो पक्षों में चली आ रही है पुरानी रंजिश
दो पक्षों के बीच पिछले काफी समय रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं। इनके बीच वाल्मीकि चौक और कबीर बस्ती में कई बार पहले विवाद हो चुका है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जब घटना हुई गाड़ी सवार युवक पुराने मामले में कोर्ट में तारीख से लौट रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि जब तक बयान नहीं हो जाते तब तक कारणों का पता नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी, आपसी विवाद बताया जा रहा है। घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
- हनुमान सिंह, कार्यकारी हुडा चौकी इंचार्ज