{"_id":"677ac621a5bc10854601e8c6","slug":"a-youth-from-ahli-sadar-died-in-a-road-accident-in-italy-sought-help-from-the-administration-to-bring-back-the-body-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127426-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इटली में हादसे में अहलीसदरवासी मोहनलाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इटली में हादसे में अहलीसदरवासी मोहनलाल की मौत
Sun, 05 Jan 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
अहलीसदर निवासी मोहनलालस्त्रोत मोहनलाल का मामा
- फोटो : मृतक अवनीश। फाइल फोटो
फतेहाबाद। गांव अहलीसदर से इटली के रोम में दो साल पहले गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों के द्वारा शव घर लाने के लिए प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। घटना तीन जनवरी रात 11 बजे भारतीय समय अनुसार बताई जा रही है।
परिवार को हादसे के बारे में वहां पर रहे गांव के अन्य दूसरे युवकों ने बताया। वहीं परिवार ने इटली के रोम में एक संस्था से संपर्क किया है जो कि शव को भारत भेजने में मदद करेगा। हालांकि इसको लेकर परिवार कागजी कार्रवाई पूरी करने में लगा है और प्रशासन से सहयोग मांगा है। मृतक मोहनलाल के पिता जोगिंद्र सिंह और मामला झंडाराम ने बताया कि बेटा करीब दो साल पहले काम के लिए इटली गया था। वहां उसे वर्ष 2030 तक की अनुमति मिली हुई थी। उन्हें तीन जनवरी को सूचना मिली कि बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जब वह इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार था, तब कि किसी कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।
-
परिवार को भी इटली ले जाने की थी तैयारी
मोहनलाल के पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी है। बताया जा रहा है कि मोहनलाल अपने परिवार को भी इटली ले जाने की तैयारी कर रहा था और इसको लेकर प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन इस बीच अब ये सूचना आने से परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है मोहनलाल वहां भी खेती-बाड़ी का काम करता था।