फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man working in an orchestra died in a road accident

Fatehabad News: सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा में काम करने वाले युवक की जान गई

Sun, 08 Feb 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man working in an orchestra died in a road accident
रतिया। गांव ढाणी बबनपुर स्थित अपने घर लौट रहे हरप्रीत (33) की तेलीवाड़ा के पास शनिवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को मृतक हरप्रीत के पिता बाबू सिंह के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बाबू सिंह ने बताया कि बेटा हरप्रीत आर्केस्ट्रा का काम करता था। शनिवार रात वह कार्यक्रम समाप्त कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में तेलीवाड़ा के पास अंधेरे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह राहगीरों ने हरप्रीत को गड्ढे में पड़ा देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक परिचित की मदद से परिजनों और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed