फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man was murdered by giving him an overdose of drugs, two friends accused

Fatehabad News: नशे की ओवरडोज देकर युवक की हत्या, दो दोस्तों पर आरोप

Sun, 15 Jun 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by giving him an overdose of drugs, two friends accused
पुलिस गिरफ्त में नशे की ओवरडोज देकर हत्या करने के आरोपी। स्त्रोत पुलिस प्रवक्ता
रतिया। गांव हड़ौली में 40 वर्षीय युवक को नशे की ओवरडोज देकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने इसका आरोप उसके दो दोस्तों पर ही लगाया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव हड़ौली निवासी भूरिया सिंह ने बताया कि उसका 40 वर्षीय बेटा सतबीर सिंह उर्फ फौजी खेतों में मेहनत मजदूरी का काम करता है। शनिवार शाम को गांव के रहने वाले अपने दो दोस्तों गुरप्रीत और हरप्रीत के साथ गांव रत्ताखेड़ा गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि रात को लौटने के दौरान उन दोनों ने मिलकर बेटे सतवीर को नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद वे उसे एक गाड़ी में लाकर गांव में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने भूरिया सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उप पुलिस अधीक्षक, रतिया नरसिंह ने बताया कि गांव हड़ौली निवासी सतबीर सिंह उर्फ फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह अपने गांव के दो दोस्तों के साथ गांव रत्ताखेड़ा गया था। वापसी के दौरान आरोपियों ने सतबीर सिंह को नशे की अत्यधिक मात्रा डोज दे दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों आरोपी उसे गांव के बाहर एक स्थान पर छोड़कर भाग हो गए। गंभीर अवस्था में सतबीर सिंह को रतिया अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रतिया के सरकारी अस्पताल भिजवाया और शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ सदर रतिया में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सतबीर को जानबूझकर नशे की अधिक मात्रा दी गई, जिससे उसकी मृत्यु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed