फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man from Hamjapur was cheated of Rs 39 lakh by luring him with commission.

Fatehabad News: कमीशन का लालच देकर हमजापुर के युवक से 39 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
A young man from Hamjapur was cheated of Rs 39 lakh by luring him with commission.
फतेहाबाद। सोशल मीडिया एप पर साइबर अपराधियों ने कमीशन का लालच देकर गांव हमजापुर निवासी युवक से एक सप्ताह में 39 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने 12 ट्रांजेक्शन के जरिए राशि ठगी। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले करीब सात दिनों में ही अलग-अलग थानों में ठगी के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव हमजापुर निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 25 मार्च 2024 को उसके टेलीग्राम एप पर पवित्रा नाम की आईडी से मैसेज आया और उसमें कहा गया कि अगर आप ऑनलाइन काम करना चाहते है तो कंपनी की वेबसाइट पर उनकी प्रॉपर्टी को ऑनलाइन प्रमोट करना है। इसके बदले में कंपनी कमीशन देगी। इसके बाद उसने संबंधित वेबसाइट से कंपनी को ज्वाइन कर लिया और कुछ दिन काम किया। इसके बाद कहा गया कि अगर और कमीशन कमाना चाहते हो तो कुछ प्रीपेड टास्क पूरे करने होंगे। उनकी बातों में आकर टास्क पूरा करने के लिए 29 मार्च 2024 को 30 हजार रुपये उनके बताए गए बैंक खाते में जमा करवा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसने 29 मार्च को ही 1.41 लाख, 5.39 लाख, 48,169 रुपये जमा करवाए। 30 मार्च 2024 को 3.50 लाख, 5 लाख, 4 लाख 1 हजार रुपये जमा करवाए। वहीं 31 मार्च 2024 को 60 हजार रुपये, 2 अप्रैल को 5 लाख, 4 अप्रैल को 3.46 लाख, 5 अप्रैल को 5 लाख और फिर 5 लाख रुपये जमा करवाए। आरोप है कि 29 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक कमीशन के लिए टास्क पूरे करने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 39 लाख 16 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि पैसे तब ही वापस आएंगे जब टास्क पूरे करेंगे। लेकिन जब रुपये वापस मांगे तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी और वापस नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed