फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man died due to electric shock, case registered against factory owner

Fatehabad News: करंट लगने से युवक की मौत, फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock, case registered against factory owner
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बनी प्लास्टिक दाना फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा पहले फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई न करने से भड़के परिजनों व साथी मजदूरों ने शनिवार सुबह शहर थाना पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

दस मिनट तक थाने में रुकने के बाद परिजन व मजदूर नागरिक अस्पताल पहुंच गए और यहां आकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक मजदूरों व परिजनों ने अस्पताल में हंगामा जारी रखा। बाद में डीएसपी जयपाल सिंह व क्षेत्र के पार्षदों द्वारा समझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अशोक नगर निवासी 34 वर्षीय सुखबीर सिंह क्षेत्र में ही बने औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक दाना फैक्टरी में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह 11 बजे काम करते समय दाना बनाने का माल मशीन में फंस गया। उसे निकालने के लिए वह मशीन पर चढ़ा तो उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य साथी श्रमिकों ने इस बारे में फैक्टरी मालिक हिमांशु मदान को बताया। सूचना मिलते ही हिमांशु मौके पर पहुंचा और सुखबीर को अस्पताल लेकर आया। जहां पर चिकित्सकों जांच के सुखबीर को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाना था। उससे पहले ही परिजनाें ने शहर थाना में आकर हंगामा शुरू कर दिया।
----------
मृतक का भाई बोला, इतनी बड़ी घटना हो गई, फैक्टरी मालिक ने बताया तक नहीं
मृतक सुखबीर के भाई मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को जब उसके भाई को करंट लगा तो फैक्टरी मालिक हिमांशु मदान ने उसे कोई सूचना नहीं दी। फैक्टरी में काम करने वाले अन्य मजदूरों से उसे पता चला कि उसके भाई के साथ यह घटना हो गई है। उसने आरोप लगाया कि मशीन में पहले भी कई बार करंट चुका और मजदूरों ने फैक्टरी मालिक को इसके बारे में बताया भी था। मगर फैक्टरी मालिक ने कभी भी उनकी बातों पर गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण उसके भाई की जान चली गई। मुकेश ने बताया कि जब उसके भाई की मौत हुई तो उसे यह बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है।
पुलिस पर भी लगाए आरोप
मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में ढुलमुल कार्रवाई करते हुए इत्तफाकिया कार्रवाई के लिए बयान लिखवा लिए। दो घंटे तक नागरिक अस्पताल में चले हंगामे को शांत करवाने के लिए डीएसपी मुख्यालय जसपाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। इसके बाद परिजनों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात रखी। फैक्टरी मालिक से मृतक की पत्नी को मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये दिलवाने की भी मांग की। इसके बाद पुलिस ने मृतक सुखबीर की पत्नी सोनदेई के दोबारा बयान दर्ज किए। सोनदेई के बयान पर पुलिस ने महादेव ट्रेडिंग कंपनी के संचालक हिमांशु मदान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत फैक्टरी के काम में लापरवाही बरतने के मामले में केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंपा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक की पत्नी के बयान पर फैक्टरी संचालक पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
- प्रहलाद राय, प्रभारी, शहर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed