फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A year ago, he demanded a bribe, now a case has been registered against JE.

Fatehabad News: एक साल पहले मांगी थी रिश्वत, अब जेई के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
A year ago, he demanded a bribe, now a case has been registered against JE.
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की गांव बड़ोपल स्थित सब डिविजन के तत्कालीन सहायक फोरमैन कम जेई के खिलाफ पुलिस ने किसान से रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। किसान से करीब एक साल पहले ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बड़ोपल सब डिविजन के एसडीओ (ऑपरेशन) नागेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में गांव बड़ोपल निवासी किसान सुभाष चंद्र ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सब डिविजन के तत्कालीन सहायक फोरमैन कम जेई ओम कुमार ने उसका ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के नाम पर उससे चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सूत्रों के अनुसार बड़ोपल नहर के पास स्थित होटल में बैठकर उक्त राशि जेई ने किसान से ली थी। जांच के दौरान इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। एसडीओ ने बताया कि 16 मई 2022 को जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभागीय स्तर पर पत्र व्यवहार चलता रहा। जनवरी महीने में उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। अब जाकर सदर थाना पुलिस फतेहाबाद ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13/8 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी का हो चुका जिले से तबादला

आरोपी ओम कुमार सिरसा जिले का रहने वाला है। बड़ोपल से पहले उसका ट्रांसफर सिरसा जिले में ही हुआ। इन दिनों उसकी ड्यूटी धारूहेड़ा क्षेत्र में हैं। सदर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed