{"_id":"6afde426875c2de7590af1c6","slug":"a-woman-was-tricked-into-a-conversation-about-bus-directions-during-which-her-gold-earring-and-amulet-were-snatched-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-164893-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बस का पता पूछने की बातों में उलझाकर महिला से सोने की बाली व ताबीज छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बस का पता पूछने की बातों में उलझाकर महिला से सोने की बाली व ताबीज छीने
Wed, 18 Nov 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर बस अड्डा के सामने बुजुर्ग महिला से बस का पता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर ठगी का मामला सामने आया है। गांव रत्ताखेड़ा निवासी चंद्रपति के अनुसार एक व्यक्ति, एक बुजुर्ग महिला व एक छोटी लड़की सिरसा जाने की बस का पता पूछने के बहाने उससे कान की बाली व ताबीज छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार बुधवार को करीब 4:40 बजे वह बस अड्डा रोड के सामने से जा रही थी। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और सिरसा जाने वाली बस का पता पूछने के बहाने उसे बातों में उलझा लिया। इसी दाैरान उसके कानों में दर्द होने लगा तो उसे समझ आया कि आरोपियों ने उसके कानों से बाली व गले से ताबीज छीन ली है। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गए। रत्ताखेड़ा निवासी चंद्रपति ने अपने बेटे को घटना के बारे में बताया और बेटे ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीआईए व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच इंचार्ज पीएसआई अजय कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।