{"_id":"682a26e71cf28d3fe605ba54","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-283-lakh-in-the-name-of-investment-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-134082-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निवेश के नाम पर महिला से 2.83 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निवेश के नाम पर महिला से 2.83 लाख रुपये की ठगी
Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सुंदर नगर निवासी एक महिला के साथ निवेश के नाम पर 2 लाख 83 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के सुंदर नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी में ग्रुप लोन का काम करता है। उसकी पत्नी सुनीता घरेलू महिला है। 6 मई को उसकी पत्नी के फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने अपनी बातों में उलझा कर सुनीता का टेलीग्राम पर सुनीता विश्नोई के नाम से अकाउंट बन दिया।
उसके बाद उसकी पत्नी से इन्वेस्टमेंट के नाम से उसके सेंट्रल बैंक के खाते से दो हजार रुपये स्कैनर पर डलवा लिए। कुछ समय बाद ही 2800 रुपये वापस आ गए। इस तरह टेलीग्राम पर बात करके विश्वास बना लिया। इसके बाद सुनीता ने 6 मई से 9 मई तक सेंट्रल बैंक व ग्रामीण बैंक के खातों के जरिए स्कैनर के माध्यम से 2 लाख 83 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद पैसे वापस मांगने पर और ज्यादा पैसों की मांग शुरू कर दी गई। जिस पर उसे आभास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। फिर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।