फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A woman was duped of Rs 1,23,440

Fatehabad News: ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगे 1.23 लाख

Fri, 20 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 1,23,440
भट्टू कलां। गांव गदली निवासी एक महिला ने टेलीग्राम पर विज्ञापन देखकर ट्रेडिंग करके लाभ कमाने के चक्कर में 1 लाख 23 हजार 440 रुपए गंवा दिए। महिला को 24 घंटे में मुनाफा देने का दावा किया गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गदली निवासी सरोज रानी ने बताया कि 3 जून को उसने टेलीग्राम पर बिटकॉइन फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी की एड देखी। इसमें बताया गया कि उनकी साइट के माध्यम से ट्रेडिंग करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। जब उसने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो व्हाट्सएप नंबर आया। जिस पर बताया गया कि ट्रेनिंग के लिए रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

महिला को एचडीएफसी बैंक का यूपीआई नंबर को भेजकर रुपये डालने के लिए कहा गया। इस पर उसने 6 बार में ट्रांजेक्शन करके यूपीआई से रुपये भेज दिए। उसने 3 जून को यूपीआई आईडी पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रुपये भेज दिए। उसने 6 बार में कुल 1 लाख 23 हजार 440 रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

24 घंटे बाद जवाब नहीं मिला तो ठगी का पता चला

इसके बाद उसने मैसेज भेजकर पूछा तो बताया गया कि आपको 24 घंटे के अंदर लाभ मिल जाएगा। जब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने लगा कि उसके साथ फ्रॉड हो गया। इसके बाद उसने 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed