फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A wave of change...efforts to reform the education system intensify, BEO given responsibility, DC will have to report

Fatehabad News: बदलाव की बयार...शिक्षा व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज, बीईओ को जिम्मेदारी, डीसी को देनी होगी रिपोर्ट

Mon, 27 Apr 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
A wave of change...efforts to reform the education system intensify, BEO given responsibility, DC will have to report
फतेहाबाद। स्कूलों में शिक्षा के नए सत्र की शुरूआत के साथ अब खंड शिक्षा अधिकारियों को फील्ड में निकलना होगा। बीईओ को अपने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद डीसी को रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सोमवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस किया जाए। इसके लिए स्कूलों में न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए बल्कि अनुशासन, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी बराबर ध्यान दिया जाए। बैठक में डीसी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें और प्रत्येक विजिट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की प्रगति और मूलभूत सुविधाओं की लगातार समीक्षा जरूरी है। निरंतर मॉनिटरिंग से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed