फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A trolley full of stubble caught fire due to loose wires, and villagers brought it under control.

Fatehabad News: ढीली तार से पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग

Fri, 24 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A trolley full of stubble caught fire due to loose wires, and villagers brought it under control.
भूना।पराली की गांठों से भरी ट्रॉली में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते ग्रामीण
भूना। ढाणी गोपाल गांव के खेतों में शुक्रवार को हाई वोल्टेज बिजली लाइन की ढीली लटक रही तारों के संपर्क में आने से पराली की गांठों से भरी ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर लिया। इससे चालक और आसपास मौजूद लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र खिचड़, रमेश कुमार, अजय कुमार, राजेंद्र सिंह, रामकुमार और गुरमीत सिंह ने बताया कि किसान निहाल सिंह गोदारा व भागीरथ कसवां के खेतों के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन से ट्रॉली अचानक संपर्क में आ गई। इससे पराली की गांठों में आग भड़क उठी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह बिजली लाइन लंबे समय से नीचे लटक रही थी और इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम को दी जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टी और ट्यूबवेल के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रही ढीली बिजली की तार किसानों और आमजन के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं। इस घटना ने एक बार फिर विभागीय लापरवाही को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed