{"_id":"67bb5fd5e1471d7e0c087bdb","slug":"a-trolley-full-of-gravel-overturned-traffic-was-disrupted-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129797-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बजरी से भरा ट्रॉला पलटा, बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बजरी से भरा ट्रॉला पलटा, बाधित रहा यातायात
Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में हिसार रोड पर पलटा बजरी से भरा ट्रालासंवाद
फतेहाबाद। शहर के मताना मोड के पास रविवार अलसुबह बजरी से भरा ट्रॉला पलट गया। जिससे हिसार-सिरसा रोड बाधित हो गया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन चालक नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब पांच बजे बजरी से भरा ट्रॉला हिसार से सिरसा की तरफ जा रहा था। ट्रॉला जब मताना मोड़ पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। एक साइड टॉला पलटा तो दूसरी साइड बजरी के ढेर लग गए। इसके चलते दोनों तरफ से यातायात दिन भर बाधित रहा। दोपहर बाद ट्रॉले को क्रेन की मदद से हटाया गया। तब जाकर कुछ हद तक यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई।