फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A tree branch broke off due to a storm and fell on a scooter rider, resulting in his death

Fatehabad News: आंधी से पेड़ की टहनी टूटकर स्कूटी सवार पर गिरी, मौत

Mon, 04 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A tree branch broke off due to a storm and fell on a scooter rider, resulting in his death
नागरिक अस्पताल में जमा मृतकके परिजन व कर्मचारी। संवाद
टोहाना। क्षेत्र में रविवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान सड़क हादसे में जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर आदेश कुमार (39) की मौत हो गई। चंदड़ खुर्द गांव के पास पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से स्कूटी सवार आदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


आदेश कुमार एचकेआरएन के तहत गांव चंदड़ में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौटते समय चंदड़ खुर्द के पास तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़े पेड़ की टहनी अचानक टूटकर उन पर गिर गई। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव इंदाछोई के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया कि आदेश के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं जिनकी उम्र सात और पांच वर्ष हैं। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कृष्ण ने बताया कि आदेश ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी देने की मांग उठाई है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामरखा ने कहा कि विभागीय नियमों के अनुसार परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed