{"_id":"681bab810d792de033099c54","slug":"a-sudden-fire-broke-out-in-the-house-explosion-occurred-due-to-cylinder-bursting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-133455-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मकान में अचानक लगी आग सिलिंडर फटने से हुआ धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मकान में अचानक लगी आग सिलिंडर फटने से हुआ धमाका
विज्ञापन
राजनगर में आग से हुए नुकसान बारे जानकारी देते परिजन।
टोहाना। राजनगर क्षेत्र में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर में रखा सिलिंडर फट गया। गनीमत रही कि घर में रखे दूसरे सिलिंडर में आग लगने से पहले काबू पा लिया गया। पार्षद रोशन लाल ने बताया कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया।
आस पास के लोगों ने खुद आग पर काबू पा लिया, उन्होंने कहा कि घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि मकान की दीवारों में दरार आ गई है। उन्होंने कहा कि घर में रखे दूसरे सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया वरना यह हादसा और भी भयंकर हो सकता था।
महिला रवीना ने बताया कि वह मंगलवार शाम को चार बजे बाहर चले गए थे और रात्रि करीबन ढाई बजे उनके पास फोन आया कि सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। उसने बताया कि अपने पति, दोनों बच्चों व सास के साथ गई हुई थी। उसने बताया कि घर में रखे सिलिंडर, अलमारी, बेड, कपड़े, पंखे, फ्रिज, दो पलंग, सिलाई मशीन जलकर नष्ट हो गई।