{"_id":"6575e7d215f331286c0195b4","slug":"a-smuggler-arrested-with-the-precious-red-sand-boa-snake-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-9571-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कीमती ‘रेड सैंड बोआ’ सांप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कीमती ‘रेड सैंड बोआ’ सांप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
तस्कर को काबू करने के बाद विभाग की टीम एवं अन्य।
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर से वन्य जीव विभाग व वन्य जीव प्रेमी टीम ने विलुप्त प्रजाति के सांप ‘रेड सैंड बोआ’ को जब्त कर अवैध व्यापार के सिलसिले में एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजनगर निवासी जतन रूप में हुई है। आरोपी को कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वन्य जीव प्रेमी नवजोत को सूचना मिली कि उक्त आरोपी शहर में सांप बेचने के लिए घूम रहा है जिसकी कीमत करोड़ों में है। वन्यजीव प्रेमी नवजोत ढिल्लों ने वन्य जीव विभाग को सूचित किया। विभाग से सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर उक्त आरोपी को काबू किया जिसके कब्जे से विलुप्त प्रजाति का सांप बरामद किया।
-- -- -- -
तंत्र-मंत्र में किया जाता है इस्तेमाल
वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो सदस्य एवं अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है। एसपीसीए सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इन प्रजाति के सांपों में जहर नहीं होता है। इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं, तंत्र-मंत्र वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसकी तस्करी की जाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी करोड़ों में कीमत है। बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल यौन वर्धक दवाइयां बनाने के लिए विदेशों में किया जाता है। इसलिए इसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -
उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-सुरेश कुमार, वन्य जीव विभाग