{"_id":"66425f89c31f56fabe0fbf64","slug":"a-slight-mistake-by-po-and-apo-will-result-in-failure-of-the-entire-system-hooda-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-116711-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ व एपीओ की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था की विफलता होगी : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओ व एपीओ की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था की विफलता होगी : हुड्डा
Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना के एआरओ एवं एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कहा कि पीओ व एपीओ की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझें। यह बात मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए फतेहाबाद, रतिया और टोहाना विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए प्रीजाइडिंग ऑफिसर्स (पीओ) तथा अल्टरनेट प्रीजाइडिंग ऑफिसर्स (एपीओ) व अन्य टीमों को सोमवार को डीपीआरसी भवन और एमएम कॉलेज में आयोजित रिहर्सल में कही।
ईवीएम मास्ट्रर ट्रेनरों ने सभी पीओ व एपीओ को चुनाव प्रक्रिया में उनके प्रत्येक कार्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिहर्सल में पीओ व एपीओ को वीडियो के माध्यम से ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन के बारे में भी समझाया गया व उन्हें मौके पर ही हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गईं।
टोहाना के एआरओ एवं एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कहा कि पीओ हैंडबुक में वे सारी हिदायतें व नियम लिखे हैं, जिनकी जानकारी चुनाव करवाने वाले अधिकारी को होनी जरूरी है। मतदान के लिए बूथों पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई जाएं और एक पुरुष के बाद दो महिलाओं को वोट डालने के लिए भीतर भेजा जाए। 25 मई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इससे एक घंटा पूर्व 6 बजे पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मोक पोल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
नोटा सहित 20 प्रत्याशी होंगे
फतेहाबाद के एआरओ एवं एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सिरसा संसदीय सीट पर नोटा सहित कुल 20 प्रत्याशी होंगे। चुनाव के दिन मॉक पोल में सभी प्रत्याशियों को वोट डलवाए जाएं और पोलिंग एजेंट्स को इसका परिणाम दिखाकर मॉक पोल की सभी पर्चियों को लिफाफे में सीलबंद करके रख लें। मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन को क्लीयर करना न भूलें। मतदान संपन्न होने के बाद मशीन को क्लोज करना भी बहुत जरूरी है।