फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A robbery plan was hatched in Tohana after drinking alcohol, four accused arrested

Fatehabad News: शराब पीने के बाद रची थी टोहाना में लूट की साजिश, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 04 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
A robbery plan was hatched in Tohana after drinking alcohol, four accused arrested
पुलिस गिरफ्त में लूट के चारों आरोपी
टोहाना। शहर में लगभग 14 दिन पूर्व रेलवे रोड स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर पिस्तौल दिखाकर दुकानदार से हजारों की नकदी लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को पांच आरोपियों ने कुलरियां गांव के खेत में बैठकर पहले शराब पी उसके बाद साजिश रची की टोहाना में जाकर लूट करेंगे।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव कुलरिया निवासी 42 वर्षीय बसाखा राम, 45 वर्षीय जीता सिंह, संगरूर जिले के गांव बलरां निवासी 28 वर्षीय गोरा तथा तोले वाला निवासी 22 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिनसे वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और पिस्तौल को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन




दो आरोपी दुकान में घुसे तीसरे ने गिरा दिया था शटर

वारदात वाले दिन पांचों आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर शहर में घूम रहे थे। जब रेलवे रोड पर पहुंचे तो दवाइयों की दुकान पर सौरभ को नकदी गिनते हुए देखा। इसके बाद दो युवक दुकान में चले गए तथा तीसरे ने बाहर से शटर बंद कर दिया। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी लूट के बाद मौके से भाग गए। जिसके बाद पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने बसाखा और गोरा को कंहड़ी गांव व दो आरोपी जीता और राजबीर को कुलरिया पंजाब से गिरफ्तार किया है जबकि पांचवें आरोपी अमरीक सिंह को इस वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब पुलिस ने 3 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर वहां मामला दर्ज दर्ज है और अब संगरूर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं केस

डीएसपी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी प्लेंटिना व डीलक्स मोटरसाइकिल पर आए थे। 42 वर्षीय बसाखा राम और 28 वर्षीय गोरा सिंह दुकान में घुसे थे जहां बसाखा राम ने पिस्तौल दिखाकर लूट को अंजाम दिया था जबकि अमरीक ने बाहर से दुकान का शटर बंद कर दिया था। आरोपी जीता सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के दो केस दर्ज हैं जबकि गोरा के खिलाफ मादक पदार्थ के मामले दर्ज हैं। आरोपी अमरीक के खिलाफ धारा 307 व स्नेचिंग के मामले दर्ज है।




ये था मामला



पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन टोहाना निवासी सौरभ मित्तल ने बताया था कि उसकी रेलवे रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नाम से दुकान है। 19 फरवरी की शाम को वह दुकान पर बैठा था, इस दौरान 3 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवा लेने के बहाने आए थे जिनमें से दो आरोपी मुंह ढके हुए दुकान में आ गए थे जिन्होंने पिस्तौल दिखाकर करीबन 70 हजार की नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed