{"_id":"68f13145a93b96124e0477b1","slug":"a-politician-clashed-with-a-home-guard-after-his-vehicle-entered-a-no-entry-zone-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-142203-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गाड़ी को नो एंट्री में लाने पर होमगार्ड से भिड़े नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गाड़ी को नो एंट्री में लाने पर होमगार्ड से भिड़े नेताजी
Thu, 16 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में गाड़ी लाने को लेकर आपस में बहस करते चालक व पुलिसकर्मी। संवाद
फतेहाबाद। नो एंट्री एरिया में गाड़ी सहित प्रवेश करने पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र चौधरी काका यातायात व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड से भिड़ गए। मामला बढ़ते देखकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और राजेंद्र चौधरी काका को समझा बुझाकर शांत किया। विवाद के कारण मल्टीलेवल पार्किंग के पास करीब आधे घंटे तक हंगामा रहा।
थाना रोड पर पार्किंग के पास लगे बैरिकेड पर पुलिस कर्मी अनिल ने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश है कि किसी भी चार पहिया वाहन की एंट्री नहीं होनी चाहिए अगर कोई चालक अपना वाहन लेकर बाजार में आ जाता है तो उसे उसी जगह से बाहर जाने के लिए बोला गया है। वह अपनी ड्यूटी कर रहा था कि तभी एक गाड़ी आई और चालक काका चौधरी हॉर्न बजाने लगे। मैंने उनसे कहा कि वे जिस रास्ते से आएं उसी से वापस जाएं। इतना सुनते ही काका चौधरी उसे धमकी देने लगे और गाली-गलौज किया। इस दौरान जाम लग गया और आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए।
काका बोले-होमगार्ड के जवान को समझाने का कर रहे थे प्रयास
उधर गाड़ी चला रहे पंजाबी नेता राजेंद्र चौधरी काका ने बताया कि वह बाजार में कोई काम के लिए आए थे। जब वह बाजार में अपनी गाड़ी लेकर आये तब उसे किसी भी पुलिसकर्मी ने नहीं रोका। जब बाहर आने लगा तब एक पुलिस कर्मी ने उसे गाड़ी को वापिस ले जाने के लिए कहा। इस बात पर वह होमगार्ड के जवान को समझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
यह बनाई गई है व्यवस्था
त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस ने व्यवस्था संभालने के लिए थाना रोड पर मल्टीपर्पस पार्किंग के सामने और जवाहर चौक में थाना रोड की तरफ से बैरिकेड्स लगाए हैं। यहां सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद की गई है।