फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A new transformer of 12.5 MVA capacity will be installed in the city

Fatehabad News: शहर में 12.5 एमवीए क्षमता का लगेगा नया ट्रांसफार्मर

Fri, 05 Sep 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A new transformer of 12.5 MVA capacity will be installed in the city
शहरी बिजली निगम में फीडर बदलते कर्मी। संवाद
फतेहाबाद। ओवरलोड चल रहे शहरी उपमंडल केंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर बदलकर नया लगाने की कवायद शुरू कर दी है। शहरी उपमंडल में लगे 6.8 एमवीए के ट्रांसफार्मर बदलकर इसके स्थान पर 12.5 एमवीए का लगाया जाना है। इसके चलते शुक्रवार को शहर के योग नगर और भाटिया कॉलोनी के फीडरों की लाइट दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक बंद रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर में बढ़ते बिजली उपकरणों व बिजली उपभोक्ताओं के कारण बिजली की खपत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पिछले कई वर्षों से शहरी उपमंडल में लगा ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति में कट लग रहे हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में सक्षम होगा। शहर में करीब 6 केवीए का बिजली लोड की क्षमता बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं बिजली के अघोषित कटों से राहत मिलेगी। लोगों को कम वोल्टेज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---

शहर में 3 घंटे रही बिजली ठप

शहरी उपमंडल में नया ट्रांसफार्मर रखने के लिए शुक्रवार को फीडर का लोड बदला गया। इससे योग नगर और भाटिया कॉलोनी के फीडर की बिजली प्रभावित हुई है। वहीं नया ट्रांसफार्मर रखने के बाद इसे 72 घंटे तक खाली चलाया जाएगा। इसके बाद नये ट्रांसफार्मर पर लोड शिफ्ट होगा। बिजली कर्मचारियों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारी-बारी से फीडरों की बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बिजली आपूर्ति में होगा सुधार

शहरी उपमंडल में लग रहे बिजली आपूर्ति के अघोषित कटों से राहत मिलेगी। अकसर गर्मियों के दिनों में बिजली की प्रतिदिन की खपत 4 लाख यूनिट तक पहुंच जाती है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर बंद हो जाता है। ट्रांसफार्मर को ओवरहीट होने से बचाने के लिए पानी डालकर ठंडा किया जाता है। नया ट्रांसफार्मर शुरू होने के बाद बिजली की आपूर्ति देने में सहायता मिलेगी व कम वोल्टेज की बिजली आपूर्ति से निजात मिलेगी।


:: शहरी उपमंडल में पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया लगाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के अघोषित कटों से राहत मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम ने काम शुरू कर दिया है।

-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली वितरण, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed