फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A new corona patient was found in the district, 9 cases active

जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिला, 9 मामले सक्रिय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
A new corona patient was found in the district, 9 cases active
फतेहाबाद के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के वीरवार को एक नया केस मिला है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 9 हो गई है। संक्रमण दर 0.27 फीसदी रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में कोरोना का एक नया केस मिला है।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 364 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 261 सैंपल लिए गए हैं। लैब से अभी 261 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 3 लाख 93 हजार सैंपल ले चुका है। इसमें 20 हजार कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 19 हजार 493 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट 97.45 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

सिर्फ 187 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। वीरवार को जिले में सिर्फ 187 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया है। इसमें 15 से 17 आयु वर्ग के 87 और 18 से 44 आयु वर्ग के 68 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 6 लाख 75 हजार लोग कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं और दूसरी डोज 4 लाख 64 हजार लोगों ने लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना का एक नया केस मिला है। जिले में टीकाकरण की रफ्तार कम है, लोग लगवाने के लिए नहीं आ रहे है। लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर करवाएं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed