फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A minor dispute broke the glass of a new car, and the Panchayat arranged a settlement

Fatehabad News: मामूली विवाद में तोड़ा नई कार का शीशा, पंचायत ने करवाया समझौता

Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A minor dispute broke the glass of a new car, and the Panchayat arranged a settlement
भूना।पीड़ित कुलदीप सिंह की नई कार के शीशे पर मारी हुई ईंट - फोटो : सांकेतिक
भूना। गांव नहला के समीप रविवार दोपहर को मामूली सी बात पर दो पक्षों के बीच सड़क पर हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नई गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हालांकि ग्रामीणों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके चलते पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

जिला जींद के गांव पेगा निवासी कुलदीप सिंह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर नहला गांव में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक अन्य गाड़ी ने उनकी कार के आगे अचानक वाहन लगा दिया। उस गाड़ी में रोहित नामक युवक अपने चार साथियों के साथ सवार था।
विज्ञापन

उन्होंने कुलदीप पर उनकी गाड़ी को साइड मारने का आरोप लगाया। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर एक युवक ने ईंट उठाकर कुलदीप की नई कार के शीशे पर दे मारी। इससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित पक्ष ने इसकी थाना भूना में शिकायत दी। इस बारे में जब आरोपी पक्ष को पता चला तो वे थाने पहुंचे और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। साथ आए ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवा दिया। वहीं पीड़ित कुलदीप ने पुलिस में दी गई शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed