{"_id":"68715bfe07f5d4f9b10aff74","slug":"a-liquor-shop-employee-died-after-being-hit-by-a-car-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-136813-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार की चपेट में आकर शराब ठेके के कारिंदे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार की चपेट में आकर शराब ठेके के कारिंदे की मौत
Sat, 12 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर पर स्थित रिलायंस पंप के पास सड़क पार कर रहे शराब ठेके के कारिंदे की कार की चपेट में आकर माैत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
यह घटना वीरवार देर रात की है। पंजाब के मानसा जिले के गांव खिआली चेला निवासी लवप्रीत सिंह (40) पिछले कुछ सालों से फतेहाबाद शहर में सिरसा रोड स्थित शराब ठेके पर काम करते थे। वीरवार रात काम खत्म करके वह सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह सड़क पर गिरने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लवप्रीत दो बच्चों के पिता थे। उनका एक बेटा और एक बेटी शोकाकुल हैं। पुलिस घटना की जांच कर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
सड़क दुर्घटना का आरोपी जांच में शामिल
रतिया। पुलिस ने सड़क दुर्घटना के आरोपी वार्ड नंबर आठ निवासी हिमांशु को वीरवार को जांच में शामिल किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रणजीत ने बताया कि वार्ड नंबर 10 अनाज मंडी निवासी रवि कुमार ने तीन जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता पवन कुमार स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घरेलू सामान लेकर टोहाना रोड के रास्ते घर लौट रहे थे।
जब वे दशमेश अस्पताल के सामने पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की कार के चालक ने अचानक खिड़की खोल दी। इस कारण उनके पिता कार से टकरा कर घायल हो गए।
इसी मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार चालक की पहचान कर आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद