फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A laborer carrying a fan for threshing paddy died after being hit by a tractor-trolley.

Fatehabad News: धान में झराई लगाने के लिए पंखा लेकर आ रहे श्रमिक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

Thu, 14 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
A laborer carrying a fan for threshing paddy died after being hit by a tractor-trolley.
रतिया में हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए मजदूर यूनियन के सदस्य।
रतिया। अनाज मंडी में मजदूरी का कार्य करने वाले बिहार निवासी श्रमिक की वीरवार को मंडी में काम करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से गायब हो गया। वहीं मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे दिए जाने की मांग को लेकर अनाज मंडी के मजदूरों ने हड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बिहार के अररिया जिले का निवासी 41 वर्षीय नजाम मंडी में श्रमिक का कार्य करता था।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि जैसे ही नजाम धान साफ करने के लिए पंखे को लेकर आ रहा था तो इस दौरान मंडी में फसल लेकर एक किसान ने बिना पीछे देख ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक करना शुरू कर दिया। इससे नजाम उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक मुआवजे की मांग पूरी न होने के चलते मृतक के परिजनों ने पुलिस को बयान नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कच्ची मजदूर यूनियन के प्रधान जिले सिंह, मुमताज, शहादत, अख्तर, इताबुल, मोहम्मद आरिफ, शमशेर सहित अन्य मजदूरों ने ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करने और मुआवजा की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया। मृतक पांच लड़कियां का पिता था, इसलिए उसके परिवार की व्यापार मंडल व मार्केट कमेटी की तरफ से आर्थिक मदद की जाए। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रधान व मार्केट कमेटी के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

हालांकि देर शाम तक मृतक के परिजनों को मुआवजे दिए की मांग को लेकर व्यापार मंडल प्रधान रूप गर्ग की अध्यक्षता में बातचीत जारी थी। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मंडी में मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में मोर्चरी हाउस में रखा गया है। मृतक के परिजनों ने अभी तक बयान नहीं दिए हैं जिस कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed