{"_id":"682e18806aeb3773750d1d52","slug":"a-high-speed-car-hit-a-scooter-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-134227-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर
Wed, 21 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 21 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी को रोकने के लिए शीश तोड़ते राहगीर।
फतेहाबाद। शहर के श्मशान भूमि के सामने बुधवार दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी चालक बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान घटना स्थल पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। कार चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया तो राहगीरों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी तो राहगीरों ने ईंटों से शीशे तोड़ दिए और चालक को काबू कर लिया। इस दौरान गाड़ी लेकर जा रहे एक पुलिस कर्मी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
कार चालक को मौके पर काबू करके एक दुकान में बैठाया गया। घायल स्कूटी चालक को एबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान डीएसपी रोड निवासी यशपाल चोपड़ा उर्फ काला के तौर पर हुई है। वहीं अभी तक कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के दौरान जब कार की जांच की गई तो चालक के साथ वाली सीट पर एक इंजेक्शन भी पड़ा था। जिससे राहगीरों ने आशंका जताई है कि गाड़ी चालक ने इंजेक्शन के जरिए कोई नशा लिया हुआ था। जिस कारण उसे होश नहीं था। जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि दुर्घटना होने की सूचना मिली थी, घटना स्थल पर मौजूद दो वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घायल के बयान दर्ज करने के लिए अग्रोहा जा रही हूं।
डायल 112 की टीम के सामने युवक बोला- करता हूं नशा
डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने युवक से नशा करने के बारे में पूछा तो युवक ने खुद कहा कि वह नशा करता है, लेकिन गाड़ी के अंदर रखा इंजेक्शन मेरा नहीं है। युवक ने कहा कि मैंने अब अफीम का नशा किया हुआ है।