फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A herd of Nilgow came in front of the roadways bus near the pump, one died

Fatehabad News: पंप के पास रोडवेज बस के आगे आई नीलगाय का झुंड, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
A herd of Nilgow came in front of the roadways bus near the pump, one died
गांव धांगड़ के पास बस की टक्कर होने से मृत हुई नीलगाय
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास हिसार जा रही रोडवेज बस के आगे नीलगाय का झुंड आ गया, जिस कारण बस के ड्राइवर को अचानक से ब्रेक लगाने पड़े। जिससे बस में सवार सवारियों में हड़कंप मच गया। बस व नीलगाय के झुंड की टक्कर होने के कारण इस घटना में एक नील गाय की मौत भी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व वन्य जीव विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सिरसा डिपो की बस डबवाली से हिसार की तरफ जा रही थी। शुक्रवार दोपहर साढ़े चार बजे यह बस फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से सवारियां को लेकर हिसार की तरफ रवाना हुई थी। जब यह बस गांव धांगड़ के पास बने सीएनजी पंप के पास पहुंची तो एकाएक सड़क के बीच में नीलगाय का झुंड आ गया। इस झुंड में एक नीलगाय बस की चपेट में आ गई और दूर जाकर गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं बस चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे बस में सवार सवारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि बस पलटी नहीं। बस में 60 के करीब सवारियां थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी पहुंची। वहीं मामले को लेकर वन्यजीव विभाग को भी सूचना दी गई। बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस से हिसार रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed