{"_id":"69613d18e59978093e0bbb5b","slug":"a-health-check-up-camp-for-pregnant-women-was-organised-at-the-civil-hospital-110-got-themselves-examined-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-146756-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 110 ने करवाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 110 ने करवाई जांच
Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया गया जांच शिविर।
फतेहाबाद। शहर के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और उचित देखभाल के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं पहुंचीं। दिन भर चले इस शिविर में लगभग 110 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं एवं परामर्श प्रदान किया गया। हर माह नौ तारीख को यह शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान करना और मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाना था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में आई महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, और अल्ट्रासाउंड समेत अन्य कई टेस्ट किए। अस्पताल के डॉक्टर मनीष टुटेजा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच बेहद अनिवार्य है। उन्होंने कहा, कई बार जागरूकता के अभाव में महिलाएं शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं, जो बाद में जटिलता का कारण बनते हैं। इस शिविर के माध्यम से हमने ऐसी महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश की है जिन्हें निरंतर चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है।
-- -
बढ़ती ठंड को लेकर विशेष सावधानी के निर्देश
वर्तमान में कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। एसएमओ डॉ. बुधराम ने बताया की ठंड से बचाव गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक है। शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें और पैरों और कानों को ठंड से बचाएं। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। गुनगुना पानी पिएं और पोषक तत्वों से भरपूर गर्म तासीर वाला भोजन लें। सुबह-शाम की अत्यधिक ठंड और कोहरे में बाहर निकलने से परहेज करें। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
घर के अंदर ही हल्का व्यायाम करें और धूप निकलने पर कुछ समय धूप में जरूर बैठें ताकि शरीर को विटामिन-डी मिल सके।
जांच के उपरांत, स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां मुफ्त वितरित की गईं। साथ ही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी, ताकि वे आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकें। अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्भवती महिलाएं दूर-दराज के गांवों से आई थीं, उनके लिए बैठने व पीने के साफ पानी की उचित व्यवस्था की गई।