फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A garbage dump in Ratia was set on fire

Fatehabad News: रतिया की पाॅश कॉलोनी मॉडल टाउन क्षेत्र में कचरा नहीं उठाया

Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A garbage dump in Ratia was set on fire
रतिया के मॉडल टाउन क्षेत्र में रात को कचरे में लगाई गई आग।
रतिया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने पिछले कुछ दिनों से शहर की पाॅश कॉलोनी मॉडल टाउन क्षेत्र में कचरा नहीं उठाया है। देर रात अज्ञात लोगों ने पड़े कचरे में आग लगा दी। इस कारण मॉडल टाउन क्षेत्र में रात को धुआं छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी कर दी। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने कई दिन से पड़े कचरे को उठाया। मॉडल टाउन के लोगों ने बताया कि आजाद मार्केट के नजदीक मॉडल टाउन क्षेत्र में नगर पालिका के अधिकारियों ने अवैध रूप से डंपिंग प्वाइंट बनाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारियों समेत आसपास के कई कॉलोनी के लोग भी यहां कचरा डाल जाते हैं। इस कारण मॉडल टाउन की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। मॉडल टाउन के लोगों ने बताया कि इस कचरे को नगर पालिका के कर्मचारी कई कई दिन तक नहीं उठाते, जिस कारण शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने कचरे में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मॉडल टाउन क्षेत्र में काफी धुआं फैल गया तो लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी कर दी। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने कई दिन से पड़े कचरे को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed