{"_id":"5dcaf49e8ebc3e5b4507f1b8","slug":"a-farmer-died-after-a-tractor-and-rotavator-came-down-fatehabad-news-rtk527249139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर व रोटावेटर के नीचे आने से एक किसान की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर व रोटावेटर के नीचे आने से एक किसान की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
भूना। गांव ढाणी ड़ूल्ट में गेहूं की बिजाई के लिए खेत में ट्रैक्टर द्वारा रोटावेटर चलाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शरीर रोटावेटर के नीचे आ जाने से कई हिस्सों में कट गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार की शिकायत पर बैजलपुर निवासी मदनलाल के खिलाफ लापरवाही एवं तेज गति से ट्रैक्टर चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में ढाणी ड़ूल्ट निवासी सुनील कुमार पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि 40 वर्षीय उसके चचेरे भाई देवीलाल को गांव के ही जगदीश चंद्र नामक व्यक्ति अपने खेत में रिश्तेदार के ट्रैक्टर को चलाने के लिए चालक के रूप में ले गया था। लेकिन रात्रि करीब दो बजे जैसे ही उसका भाई देवीलाल कार्य कर रहा था तो अचानक मदनलाल बैजलपुर ने उसे कहा कि आप ट्रैक्टर को धीरे चला रहे हो इसलिए मुझे काम करने दे। आरोप है कि जैसे ही देवीलाल ट्रैक्टर से नीचे उतरने लगा तो मदनलाल ने तेज गति से ट्रैक्टर चला दिया। जिससे देवी लाल नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पिछला टायर ऊपर से गुजर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर के चपेट में आने से देवीलाल के शरीर के कई हिस्से हो गए जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कार्यवाहक एसएचओ रमेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी मदनलाल के खिलाफ धारा 279, 304ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
देवीलाल दो बच्चों का था पिता
भूथन कला निवासी महावीर सिंह बिजारणिया ने बताया कि उसके भांजे देवीलाल की एक षड्यंत्र के तहत मौत की गई है इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच करके घटना का पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होंने बताया कि देवीलाल एक साधारण व्यक्ति था। जो ट्रैक्टर इत्यादि चलाने तथा खेतीबाड़ी करने का कार्य करता था। मगर देवीलाल की मौत के बाद उसके परिवार पर संकट मंडरा गया है। उसके दो मासूम बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व बेटी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - एसएचओ
कार्यवाहक एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच में लापरवाही के कारण मृत्यु होने का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन फिर भी देवीलाल की मृत्यु से संबंधित हर पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया है।