{"_id":"68dacb35f51edfa1640794dd","slug":"a-cousin-was-beaten-to-death-with-sticks-over-a-land-dispute-in-kirdhan-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141251-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किरढ़ान में जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर चचेरे भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किरढ़ान में जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर चचेरे भाई की हत्या
Mon, 29 Sep 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत मामले में नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद
भट्टू कलां । गांव किरढ़ान में दो कनाल जमीन के विवाद में सोमवार को जमीनी विवाद में लाठी डंडे से पीट कर 55 वर्षीय सतपाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रहलाद की शिकायत पर मृतक के चचेरे भाई सुरेश, धर्मपाल और चाची बिरमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी की है।
गांव किरढ़ान के खेतों में ढाणियों में सतपाल तरड़ और उसके चचेरे भाई धर्मपाल व सुरेश कुमार अलग-अलग मकान में रहते हैं। उनके मकान के बीच करीब 100 फीट की दूरी है। इनके पिता के सात भाई थे। सभी के साढ़े चार एकड़ जमीन हिस्से आती है। सतपाल का धर्मपाल और सुरेश कुमार के साथ दो कनाल जमीन के लिए विवाद था। दोनों पक्ष इस जमीन को एक-दूसरे की बता रहे थे। मृतक सतपाल के बेटे प्रहलाद सिंह ने बताया कि वे खेत में शेखुपुर रोड पर गांव किरढान में ढ़ाणी बनाकर रह रहे है। उसका चचेरा भाई सुरेश भी वहां रह रहा है।
कमरा बनाने के लिए नींव खोदी तो हुआ विवाद
प्रहलाद सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह व उसका भाई बलवंत और पिता सतपाल अपनी ढाणी में एक कमरा बनाने के लिए नींव की खोदाई कर रहे थे व मिस्त्री भी उनके पास खड़ा था। उसी समय सुरेश की माता उनके पास आई और कहने लगी कि हमारी जमीन पर नींव खोद रहे हो। इस पर उसके पिता ने कहा कि हम अपने हक की जमीन में नींव खोद रहे हैं। इतने में आरोपी सुरेश और उसका भाई धर्मपाल भी वहां पहुंच गया। सुरेश ने ट्रैक्टर से उतरकर हाथ में लिए डंडे से उसके पिता के सिर पर वार किया। इससे वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पिता की छाती पर लात मारी। हमने और मिस्त्री ने पिता को छुड़ाने की कोशिश की तो बिरमा ने हाथापाई की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
परिजनों के साथ वह गंभीर रूप से घायल अपने पिता को लेकर फतेहाबाद अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच जारी है।