{"_id":"68ebf1fa512edc95d502188b","slug":"a-commotion-erupted-over-a-dogs-ticket-on-a-bus-prompting-police-to-be-called-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-141965-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बस में कुत्ते की टिकट पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बस में कुत्ते की टिकट पर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
फ्लाइंग टीम की जांच के दौरान टीम के सदस्याें के साथ बहस करता परिचालक। स्रोत : सोशल मीडिया
फतेहाबाद। कुत्ते की टिकट के लिए रोडवेज बस में रविवार सुबह करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। चेकिंग के लिए पहुंची फ्लाइंग (उड़नदस्ता) टीम का परिचालक और यात्रियों ने विरोध किया। नौबत यहां तक पहुंच गई कि डायल 112 की टीम को बुलाना पड़ा।
फ्लाइंग टीम के सदस्यों का आरोप है कि परिचालक ने एक सवारी के साथ आए कुत्ते का नियमानुसार टिकट नहीं काटा था। जब इस बारे में पूछा गया तो वह भड़क गया और बस में सवार अन्य यात्रियों को भी टीम के खिलाफ भड़काया। टीम का यह भी आरोप है कि परिचालक ने उनसे मोबाइल छीनने और झगड़ा करने की कोशिश की। इसके बाद टीम के सदस्य मौके से चले गए।
परिचालक ने आरोपों को निराधार बताया
वहीं, परिचालक कमलदीप ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसने सभी सवारियों का टिकट बनाया था लेकिन टीम ने जानबूझकर कम टिकट काटने की झूठी रिपोर्ट बनाने की कोशिश की। आरोप है टीम ने उसके कागजात फाड़ दिए और जब सवारियों ने विरोध करते हुए उनके आई-कार्ड मांगे तो टीम के सदस्य मौके से चले गए।
विज्ञापन
टीम के सदस्य बोले-चेकिंग के दौरान काटी जा रही थी टिकट
फ्लाइंग टीम के सदस्य एसआई जसबीर सिंह ने कहा कि परिचालक की ओर से लगाए सभी आरोप निराधार है। बस में सवार एक परिवार अपने साथ कुत्ता लेकर आया था। रोडवेज के नियमों के अनुसार कुत्ते की 2 टिकट लगती हैं। परिचालक ने उसकी टिकट नहीं काटी हुई थी। इस बारे में परिचालक से पूछा गया तो वह भड़क गया। एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि परिचालक मौके पर ही कुत्ते की टिकट दे रहा था। टीम के अन्य लोगों ने कहा कि चेकिंग के दौरान किसी की टिकट नहीं बनाई जा सकती। इतना सुनते ही परिचालक टीम पर भड़क गया। उसने बेवजह हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने के बाद टीम के सभी सदस्य वहां से आ गए।