फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A case was filed against a youth for posting a photo with a weapon

Fatehabad News: हथियार के साथ फोटो डालने पर युवक के खिलाफ किया केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A case was filed against a youth for posting a photo with a weapon
रतिया। युवा कांग्रेसी नेता को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना महंगा पड़ गया है। युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही एसपी आस्था मोदी की ओर से चेतावनी जारी की गई थी कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो या वीडियो डालता है, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस को दी शिकायत में रतिया सदर थाने के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पता चला कि गांव अलालवास निवासी वीरेंद्र ने अपनी फेसबुक आईडी पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए अवैध हथियारों के साथ बिना लाइसेंस के प्रदर्शन करने और गुंडागर्दी का माहौल पैदा करने के लिए फोटो खींच कर डाली हुई है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर उन्होंने अपने मोबाइल पर फेसबुक से वीरेंद्र की आईडी चेक की तो उस पर वीरेंद्र ने अपनी खुद की फोटो अवैध हथियार के साथ खींचकर भय का माहौल पैदा करके दबदबा बनाने की नीयत से सोशल मीडिया पर वर्ष 2013, वर्ष 2020 और वर्ष 2025 में फोटो डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवा नेता वीरेंद्र यूथ कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता मंगतराम लालवास सांसद कुमारी सैलजा के नजदीकी हैं। मंगतराम ने 2004 में रतिया से आजाद उम्मीदवार के तहत विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। वहीं मंगतराम की तरह उनके बेटे वीरेंद्र भी रतिया क्षेत्र में राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed