{"_id":"65bbd990a98873658009440c","slug":"a-brick-was-hit-in-the-head-of-a-teenager-on-bhattu-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-112091-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू रोड पर किशोर के सिर में मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू रोड पर किशोर के सिर में मारी ईंट
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर बुधवार रात को करीब 8 बजे 15 साल के किशोर पर दो-तीन युवकों ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल किशोर को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
किशाेर ने बताया कि वह जवाहर चौक में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है और शिवनगर में रहता है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसका पड़ोस के लड़के के साथ झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते जब वह बुधवार रात को काम से घर आ रहा था तो बाइक पर आए युवकों ने उसके सिर पर ईंट दे मारी। जिससे वह घायल हो गया। उसे लोगों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।