फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A 200 foot wide crack appeared due to the breaking of Khedi canal

Fatehabad News: खेड़ी नहर टूटने से आई 200 फुट चौड़ी दरार, 30 एकड़ भूमि हुई जलमग्न

Sat, 16 Nov 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
A 200 foot wide crack appeared due to the breaking of Khedi canal
किरढ़ान और सूलीखेड़ा के बीच टूटी खेड़ी नहर की पटरी को पाटता जेसीबी चालक। 
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान व सूलीखेड़ा के बीच खेड़ी नहर में करीब 200 फुट चौड़ी दरार आने से आसपास की करीब 30 एकड़ से भी अधिक भूमि जलमग्न हो गई। नहर की पटरी टूटने की सूचना तुरंत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

इस पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नहर का पानी बंद करवा कर टूटी पटरी को सही करने का काम शुरू करवा दिया। बीघड़ हेड से निकलकर राजस्थान से सटे गांव खेड़ी तक जाने वाली इस खेड़ी नहर में वीरवार शाम को पानी छोड़ा गया था। शुक्रवार को गांव सूलीखेड़ा और किरढ़ान के बीच बुर्जी नंबर 31,300 के पास नहर की पटरी में दरार आ गई।
विज्ञापन

कुछ देर में ही यह दरार फेल कर करीब 200 फुट तक चौड़ी हो गई। पानी का तेज बहाव होने के कारण कटाव अधिक हो गया। नहर टूटने से आसपास की 30 एकड़ से भी अधिक भूमि जलमग्न हो गई। यहां की अधिकतर भूमि पर किसानों ने सरसों व गेहूं की बिजाई कर रखी थी। नहर टूटने से फसल में मिट्टी भर गई। इन दिनों फसलों की बिजाई का काम चल रहा है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे थे। मगर नहर की पटरी टूट जाने के कारण सिंचाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर की पटरी में दरार आने की सूचना मिलते ही बीघड़ हेड से पानी बंद करवा दिया और नहर की पटरी सही का काम शुरू कर दिया। पटरी ठीक करते ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा। - अश्विनी कुमार, जेई, सिंचाई विभाग, भट्टू कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed